गड़बड़ी करने वाले न घर के रहेंगे, न घाट के: सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त करने के बाद यूपी सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त करने के बाद भर्ती परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर रविवार को कहा, "जो लोग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेंगे वे न घर के रहेंगे...न घाट के रहेंगे।" उन्होंने कहा, "हम ऐसे तत्वों के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई ऐसी होगी जो एक उदाहरण बनेगी।"

Load More