घी-तेल चुराकर DLF मॉल से फरार हो रही थी महिला, CCTV कैमरे से पकड़ी गई; वीडियो वायरल
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल का वीडियो ऑनलाइन वायरल है जिसमें सिक्योरिटी टीम एक महिला को अपने साथ ले जाती दिख रही है। महिला पर घी-रिफाइंड चुराने का आरोप लगा है व उसका एक साथी भी पकड़ा गया है। दावा किया गया कि वह पहले भी चोरी कर चुकी है व इस बार सीसीटीवी के ज़रिए पकड़ी गई।