घाटे के बावजूद Urban Company के शेयर बने रॉकेट, 17% उछाल के पीछे क्या है कारण?

Urban Company के शेयरों में सोमवार को 17% से अधिक का उछाल दिखा। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का घाटा पिछली तिमाही के मुकाबले 43% घटकर ₹92.12 करोड़ रह गया। वहीं, राजस्व 44% (YoY) बढ़कर ₹528.34 करोड़ पहुंचा। दरअसल, कंपनी की 'InstaHelp' सर्विस ने 1-दिन में 1 लाख ऑर्डर पूरे किए जिससे निवेशकों में भारी उत्साह दिखा।

Load More