घाटे से मुनाफे में आई यह पावर कंपनी, ₹10 से कम का है शेयर का दाम
रतनइंडिया पावर ने Q1FY27 में ₹44.36-करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी को ₹14.60 करोड़ का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय ₹930.03 करोड़ से घटकर ₹875.58 करोड़ रही। कंपनी का तिमाही खर्च ₹944.63 करोड़ से घटकर ₹831.22 करोड़ रहा। वहीं, शुक्रवार को कंपनी का शेयर ₹8.63 पर बंद हुआ था।