घुटनों के बल तिरुपति की सीढ़ियां चढ़े क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी; शेयर किया वीडियो
टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर घुटनों के बल तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। 21 वर्षीय ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद आंध्र प्रदेश में स्थित मंदिर का दौरा किया है। भारत के लिए अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ में नीतीश ने 298 रन बनाए और 5 विकेट लिए थे।