घोड़े से ताकतवर होता है हाथी फिर भी हॉर्स पावर में ही क्यों होती है ताकत की कैलकुलेशन?
घोड़े से ज़्यादा ताकतवर हाथी होता है लेकिन ताकत की कैलकुलेशन हॉर्स पावर में होती है। दरअसल, वैज्ञानिक जेम्स वॉट के स्टीम इंजन बनाने के बाद भी लोग घोड़ा गाड़ी से आगे नहीं बढ़ना चाह रहे थे। ऐसे में जेम्स ने स्टीम इंजन और घोड़े की शक्ति की आपस में तुलना के आधार पर हॉर्स पावर का मानक तय किया।