घुड़चढ़ी के समय यूपी में बारातियों ने की हर्ष फायरिंग; 100 से ज़्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं
बुलंदशहर (यूपी) में एक युवक की घुड़चढ़ी के दौरान बारातियों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिस्तौल व राइफल से 100 से अधिक राउंड फायर किए गए। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज एक 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।