घाना में 'हरे रामा, हरे कृष्णा' भजन गाकर PM मोदी का बच्चों ने किया स्वागत
घाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चों ने 'हरे रामा, हरे कृष्णा' भजन गाकर स्वागत किया है। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में भारत और घाना का ध्वज पकड़ रखा था। सभी बच्चों ने भारतीय पोशाक व तिलक लगाकर भजन गाया। गौरतलब है कि बीते 30 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला घाना का दौरा है।