घिबली ट्रेंड को लेकर एक्सपर्ट्स ने जताई ओरिजिनल तस्वीरों के दुरुपयोग की आशंका
घिबली स्टाइल फोटो को लेकर डेटा प्राइवेसी एक्सपर्ट्स ने लोगों की तस्वीरों के दुरुपयोग की आशंका जताई है। एक्सपर्ट लुइज़ा जरोवस्की ने कहा, "ओपनएआई को अपने एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए हज़ारों नए चेहरों तक फ्री और आसान एक्सेस मिल रहा है।" हिमाचल साइबर वॉरियर्स ने कहा, "डेटा ब्रोकर आपकी तस्वीरें टार्गेटेड विज्ञापनों के लिए बेच सकते हैं।"