घूमने के लिए आगरा गए दंपति का कुत्ता हुआ लापता, ढूंढने वाले को इनाम में मिलेंगे ₹10000
गुरुग्राम से आगरा घूमने के लिए गए एक दंपति का पालतू कुत्ता खो गया है। दंपति ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया, "3 नवंबर को हम 2 कुत्तों को होटल के हवाले कर फतेहपुर सीकरी गए थे...होटल से कुछ देर बाद एक कुत्ते के भाग जाने की खबर मिली।" उन्होंने पोस्टर में लिखा, "कुत्ता ढूंढने पर ₹10,000 मिलेंगे।"