घूमने के लिए तेलंगाना की सबसे अच्छी जगहों में से एक है देवरकोंडा फोर्ट
तेलंगाना में घूमने की कई अच्छी जगहें हैं और उनमें से एक है नलगोंडा स्थित देवरकोंडा फोर्ट। इस किले को 13वीं-14वीं शताब्दी में पद्म नायक वेलुम राजाओं ने बनवाया था। ऊंचे पर्वत पर स्थित इस किले से देवरकोंडा शहर और इसके आसपास के इलाकों का विहंगम दृष्य देखने को मिलता है। यहां पर एक कुआं है जो आजतक नहीं सूखा।