घास खाने के लिए बिजली के तार पर चढ़ी बकरी, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने किया रिऐक्ट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घास खाने के लिए एक बकरी बिजली के तारों पर चढ़ गई। बकरी तारों पर संतुलन बनाकर चलती हुई नज़र आ रही है जिसपर यूज़र्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "यह 'गोट ऑफ द ईयर' है।" वहीं, कुछ यूज़र्स इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बता रहे हैं।