घूस मांगते पकड़ी गई यूपी की महिला ड्रग इंस्पेक्टर के निलंबन पर कारोबारियों ने बजाए ढोल
शामली (यूपी) में बीते दिनों घूस मांगने को लेकर निधि पांडेय नामक ड्रग इंस्पेक्टर को निलंबित किए जाने की खुशी में स्थानीय मेडिकल कारोबारियों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया जिसका वीडियो सामने आया है। कारोबारियों ने डीएम की कार्रवाई की प्रशंसा की है। दरअसल, पहली ही पोस्टिंग में ड्रग इंस्पेक्टर एक मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत मांगते हुए दिखी थीं।