घूस लेते SHO को UP के थाने से घसीटकर ले गई ऐंटी करप्शन टीम, वह चिल्लाता रहा- पैसे लौटा दूंगा
मिर्ज़ापुर (यूपी) में गुरुवार को ₹30,000 की रिश्वत लेते एक एसएचओ को ऐंटी करप्शन की टीम थाने से घसीटकर ले गई। इस दौरान एसएचओ 'मैं नहीं जाऊंगा, पैसे वापस कर दूंगा' चिल्लाता रहा। ऐंटी करप्शन टीम के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि एसएचओ ने मुकदमा लिखने के एवज़ में एक रेप पीड़िता के परिवार से रिश्वत मांगी थी।