घटिया मटीरियल से बन रही थी नकली Veet हेयर रिमूवल क्रीम, दिल्ली में फैक्ट्री का भंडाफोड़
बादली (दिल्ली) में 'वीट' की नकली हेयर रिमूवल क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर सरगना समेत 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। फैक्ट्री में घटिया मटीरियल व बिना अनुमति वाले कच्चे माल से उत्पाद बन रहे थे जिन्हें स्थानीय व साप्ताहिक बाज़ारों में सप्लाई किया जाता था। बकौल रिपोर्ट्स, फैक्ट्री मालिक 2-साल से नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनवा रहा था।