निराश और डरी हुई हूं: कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप व हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि वह कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या की घटना से बहुत 'निराश और डरी हुई' हैं। उन्होंने कहा, "निर्भया गैंगरेप की घटना को 12-साल बीत चुके हैं...समाज ने अनगिनत रेप की घटनाओं को भुला दिया...जो चिंता का विषय है।" बकौल राष्ट्रपति, सभी को मिलकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों से निपटना होगा।

Load More