घटना धार्मिक रूप से प्रेरित थी: सिडनी के चर्च में हुई चाकूबाज़ी की घटना को लेकर पुलिस
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की घटना को पुलिस ने 'आतंकवादी कृत्य' बताया है। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि घटना धार्मिक रूप से प्रेरित थी लेकिन हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं।