घटिया लोगों की घटिया राजनीति: राहुल को सांसद आवास खाली करने के नोटिस पर कपिल सिब्बल
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने लोकसभा सचिवालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सांसद आवास खाली करने का नोटिस भेजे जाने पर कहा है, "उनका ज़मीर मर गया है। घटिया लोगों की घटिया राजनीति।" 'मोदी सरनेम' बयान से जुड़े मानहानि केस में 2-साल की सज़ा मिलने पर लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल को यह नोटिस भेजा गया है।