घने जंगलों के बीच मिला 1000 साल से छिपा शहर, माया सभ्यता से है नाता
पुरातत्वविदों को मेक्सिको में माया सभ्यता वाला एक छिपा हुआ शहर मिला है जो 1000 से अधिक वर्षों से अछूता है। कैम्पेचे के जंगलों के अंदर स्मारकों, पिरामिडों और महलों वाले इस स्थल का नाम मिनानबे रखा गया है। लेट क्लासिक काल (600 से 900 ईस्वी) के दौरान माया सभ्यता के निचले इलाकों में लगभग 1.1 करोड़ लोग रहते थे।