घनी धुंध की चादर में ढके उत्तर भारत की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने
नासा द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घनी धुंध की चादर दिख रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में 421 दर्ज हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण के बीच मंगलवार को कहा था कि पराली जलना तुरंत बंद होना चाहिए।