घने कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं उत्तर रेलवे की 42 ट्रेनें; सूची जारी
शीतलहर और घने कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 42 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं जिनमें पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति भी शामिल है। रेलवे ने विलंब से चल रही इन सभी ट्रेनों की सूची जारी की है। वहीं, रविवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9°C दर्ज किया गया।