घने कोहरे के बीच दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल, विज़ुअल्स सामने आए
दिल्ली के इंडिया गेट पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल हुई जिसके विज़ुअल्स सामने आए हैं। आईएमडी ने 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने से अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण दिल्ली में कई उड़ानों में देरी हुई है।