घबराइए नहीं, गोविंदा ठीक हैं, कुछ महीने बाद फिर से डांस करेंगे: उनकी पत्नी सुनीता
ऐक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया है कि उनकी हालत ठीक है और उन्हें आज (बुधवार) वॉर्ड में शिफ्ट किया जाएगा। सुनीता ने कहा, "गोविंदा के फैन्स घबराएं नहीं, वह ठीक हैं और कुछ महीने बाद फिर से डांस करने लगेंगे। गोविंदा को एक-दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।"