घबराने की ज़रूरत नहीं है: दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एमएचए

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की रिपोर्ट्स को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा, "घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। ये धमकियां फर्ज़ी लग रही हैं।" मंत्रालय ने आगे कहा, "प्रोटोकॉल के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ज़रूरी कदम उठा रही हैं।"

Load More