घमंडिया गठबंधन वालों सनातन धर्म था, है और रहेगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
INDIA गठबंधन में शामिल डीएमके के नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान 'सनातन धर्म का खात्मा ज़रूरी है' पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है, "हिंदुओं को मिटाने का ख्वाब रखने वाले कितने ही खाक हो गए।" उन्होंने कहा, "घमंडिया गठबंधन के घमंडियों...तुम और तुम्हारे मित्र रहें न रहें...सनातन (धर्म) था, है और रहेगा।"