घर के बाहर खेल रहे बीजेपी नेता के 6 वर्षीय बेटे को SUV ने कुचला, हुई मौत
छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता धीरज सिंह देव के 6-वर्षीय बेटे को अंबिकापुर में अपनी मौसी के घर के बाहर खेलते समय एसयूवी ने कुचल दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो में कार सड़क पर मुड़ने के दौरान लड़के के ऊपर से गुज़रती दिखी।