घर के बाहर पैपराज़ी पर चिल्लाते दिखे करीना कपूर के छोटे बेटे जेह, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेत्री करीना कपूर के छोटे बेटे जेह का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह घर के बाहर पैपराज़ी पर चिल्लाते दिख रहे हैं। करीना और उनके पति सैफ अली खान अपने दोनों बेटों के साथ घर से निकल रहे थे और इस दौरान पैपराज़ी की ओर से आवाज़ आने पर 3-वर्षीय जेह पीछे मुड़कर उनपर गुस्सा करते नज़र आए।