घर के बाहर सोई बच्ची को अगवा कर बिहार में 2 युवकों ने किया गैंगरेप, मौत होने पर छोड़कर भागे
गया (बिहार) में पिता संग घर के बाहर सोई 6-वर्षीय बच्ची को अगवा कर नशे में धुत 2 युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने बच्ची से कई बार रेप किया व मौत होने पर शव छोड़कर भाग गए। बकौल ग्रामीण, एक आरोपी पहले भी रेप की घटना को अंजाम दे चुका है।