घर के मंदिर में राजेश खन्ना ने पहनाया था मंगलसूत्र व लगाया था सिंदूर: कथित प्रेमिका अनिता
दिवंगत ऐक्टर राजेश खन्ना की कथित प्रेमिका अनिता आडवाणी ने बताया है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। अनिता ने बताया, "घर में एक छोटा सा मंदिर था...मैंने एक मंगलसूत्र बनवाया था...उन्होंने (राजेश) मुझे वो पहनाया व सिंदूर लगाया और कहा 'आज से तुम मेरी ज़िम्मेदारी हो'। बस यू हीं एक रात में हमारी शादी हो गई।"