घर के लॉकर से ₹50 लाख कैश और सोना चुरा गर्लफ्रेंड संग किया ऐश, पिता ने कराया अरेस्ट
असम में एक 25-वर्षीय युवक को अपने ही घर का लॉकर तोड़कर ₹50 लाख नगद और ज्वेलरी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक ने चोरी की गई ज़्यादातर रकम कथित तौर पर गर्लफ्रेंड पर खर्च की। आरोपी गुजरात चला गया था जिसके बाद उसे उसके पिता वहां से लेकर आए और फिर बेटे को गिरफ्तार करवा दिया।