घर के लोग डरे हुए हैं, मुझे दिन में 10 बार फोन कर रहे: ईरान में फंसा भारतीय छात्र
इज़रायल-ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच तेहरान में फंसे भारतीय छात्र फैज़ान अली ने बताया है कि उनका परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। उन्होंने कहा, "जबसे इज़रायल ने ईरान पर हमला किया है तबसे मेरा परिवार दिन में 10-बार फोन करके मेरा हालचाल पूछ रहा है।" उन्होंने कहा, "तेहरान पूरी तरह से तबाह हो गया है।"