घर की सफाई में शख्स को मिली अपने दादा की 20 साल पुरानी SBI पासबुक, ₹1 लाख है बैलेंस
पूजा नामक X यूज़र ने बताया है कि एक लड़के को घर की सफाई के दौरान उसके दादा की करीब 20-24 साल पुरानी एसबीआई बैंक खाते की पासबुक मिली। उसने फटी-पुरानी पासबुक की तस्वीरें शेयर कर बताया, "खाते में ₹1 लाख+ जमा हैं...अकाउंट नंबर 4 अंकों का है...अकाउंट होल्डर की मौत हो चुकी है...क्या परिवार को पैसे मिल सकते हैं?"