घर के बाहर फायरिंग होने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए सलमान, दुबई हुए रवाना
अभिनेता सलमान खान उनके घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच दुबई रवाना हुए। गौरतलब है, फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने उन्हें 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा है।