घर खरीदार बिल्डर से घर की खामियां कितने समय तक ठीक कराने को कह सकते हैं?
भारत के रियल अस्टेट कानून के तहत, घर मिलने के बाद पांच साल तक बिल्डर को स्ट्रक्चरल कमियों और काम की क्वॉलिटी या सर्विस से जुड़ी कुछ समस्याओं को ठीक करना होता है। खरीदारों को ऐसी समस्याओं की जानकारी पांच साल के अंदर देनी होती है और बिल्डर को बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए उन्हें ठीक करना होता है।