घर खरीदने के लिए देश के शीर्ष 8 शहरों में कौनसे हैं सबसे महंगे और सबसे सस्ते?
नाइट फ्रैंक इंडिया ने देश के शीर्ष 8 शहरों का विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2024 की पहली छमाही में घर खरीदने के लिहाज़ से अहमदाबाद देश का सबसे सस्ता शहर रहा। उसके बाद पुणे और कोलकाता सबसे किफायती आवास बाज़ार रहा। बकौल रिपोर्ट, इस अवधि में मुंबई सबसे महंगा हाउसिंग मार्केट रहा।