घर खरीदना चाहते हैं? जानिए महिला खरीदारों को किस तरह की रियायत देते हैं सरकार और बैंक
भारत में महिलाओं को घर खरीदने पर अधिकतर वित्तीय संस्थान होम लोन पर 0.05%-0.10% तक की ब्याज दर छूट देते हैं। कई राज्य सरकारें महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में 1%-2% की छूट देती हैं और महिला उधारकर्ता टैक्स में भी कई छूट ले सकती हैं। वहीं, सरकार ने पहली बार घर खरीदने वाली महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं।