घर छोड़कर निकली दो बहनों को यूपी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर 'दोस्त' बनकर ढूंढा
उत्तर प्रदेश पुलिस ने घर छोड़कर निकली दो बहनों को इंस्टाग्राम पर 'दोस्त' बनकर ढूंढ निकाला है। पुुलिस ने बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली बड़ी बहन के इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए उससे बात की गई और फिर लोकेशन का पता लगाया गया। बकौल पुलिस, उसे आशंका थी कि परीक्षा में कम नंबर आने पर घरवाले उसकी पढ़ाई छुड़वा देंगे।