घर जाने पर माता-पिता उसे थप्पड़ मारेंगे: रैली में शख्स द्वारा विरोध किए जाने पर ट्रंप
कंसास रैली के दौरान एक शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का विरोध किया जिसे उन्होंने 'पैसे देकर कराया गया प्रदर्शन' बताया। ट्रंप ने कहा, "वह घर जाएगा तो माता-पिता थप्पड़ मारकर कहेंगे कि हमने उस आदमी को वोट दिया था।" इससे पहले, ट्रंप के समर्थकों ने एक प्रदर्शनकारी की पिटाई की थी और सुरक्षाकर्मी उसे घसीटकर बाहर ले गए।