घर जाने की ज़िद कर रही थी: गाज़ियाबाद के होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला शख्स
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में ओयो होटल में रुके 34-वर्षीय शख्स ने अपनी 44-वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। गिरफ्तार होने पर आरोपी ने कहा, "वह (मृतका) घर जाने की ज़िद कर रही थी, मैंने मना किया लेकिन वह नहीं मानी...फिर मैंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और भाग गया।" बकौल आरोपी, दोनों 3 माह से रिलेशनशिप में थे।