अपोलो हॉस्पिटल (हैदराबाद) के सीनियर डॉक्टर सुधीर कुमार ने घर पर बीपी मापने को लेकर बताया है, "एक सही बीपी मशीन का इस्तेमाल करें। 1-2 मिनट के अंतराल पर 2 बार रीडिंग लें।" उन्होंने कहा, "शांत कमरे में पहले बाजू और पीठ को सपोर्ट देकर 5 मिनट आराम करें, फिर रीडिंग लें। सुबह जागने के तुरंत बाद बीपी नहीं मापें।"