घर पर मोर पालने के आरोप में कर्नाटक में शख्स को किया गया गिरफ्तार, वयस्क मोर बरामद
कर्नाटक के मैसूर स्थित एक गांव में अपने घर पर मोर पालने के आरोप में मंजू नायक नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है जिसे भारतीय वन्यजीव अधिनियम-1972 के तहत संरक्षित जीवों की श्रेणी में रखा गया है। कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के घर से एक वयस्क मोर ज़ब्त किया।