घर पर विजिलेंस टीम का छापा पड़ने पर ओडिशा में छत से कूदा इंजीनियर

ओडिशा में गुरुवार को विजिलेंस टीम की छापेमारी से बचने के लिए ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग का एक असिस्टेंट इंजीनियर कथित रूप से अपने घर की छत से कूद गया। एक अधिकारी के मुताबिक, पड़ोसी ने टीम को इंजीनियर के पास की छत पर छिपे होने की सूचना दी। इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है।

Load More