अमेरिका में रह रहे डॉक्टर रवि गुप्ता ने मिलावटी दूध का पता लगाने के तरीके बताए हैं। उन्होंने बताया, "कई बार दूध में डिटर्जेंट, स्टार्च और यूरिया मिलाया जाता है...डिटर्जेंट टेस्ट के लिए दूध को शेक करें...ज़्यादा झाग आने पर उसमें डिटर्जेंट है....स्टार्च टेस्ट के लिए दूध में आयोडीन की बूंदें डालें...वह नीला हो जाए तो मतलब स्टार्च मिला है।"