घर में आग लगने पर गर्लफ्रेंड को भूला शख्स, वोडका-जूस लेकर निकला बाहर; वीडियो आया सामने
'आरटी' के मुताबिक, रूस के सामरा रीजन में घर में आग लगने पर एक शराबी शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को बाथरूम में भूल गया लेकिन आग की स्थिति में वोडका और जूस लेकर बाहर आ गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने महिला को सुरक्षित बचा लिया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में शख्स शराब की बोतल बाहर लाता हुआ दिख रहा है।