घर में बिल्ली को छिपाने के कारण मुंबई में महिला ने बच्ची के सिर पर मारी रॉड, जलाया पैर
मुंबई में एक 38-वर्षीय महिला ने कथित तौर पर घर में बिल्ली छिपाने के कारण 5 वर्षीय बच्ची के सिर पर लोहे की रॉड मारी और फिर उसके दाएं पैर को गर्म रॉड से दागा। लड़की के माता-पिता आरोपी के पड़ोसी हैं और वे बेटी को पड़ोसी की देखभाल में छोड़ गए थे। आरोपी महिला की गिरफ्तारी हो गई है।