घर में बना खाना हुआ महंगा, शाकाहारी-मांसाहारी थाली की कीमतों में क्यों आई बढ़ोतरी?
अगस्त 2025 में घर पर बने खाने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। क्रिसिल की मासिक रोटी-चावल रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर की कीमतों का अचानक बढ़ना इस बढ़ोतरी के पीछे प्रमुख कारण है। अगस्त में एक शाकाहारी थाली की औसत कीमत ₹29.1 रही जो जुलाई से 4% अधिक है जबकि मांसाहारी थाली 2% बढ़कर ₹54.6/प्लेट पहुंच गई।