घर में अब सिर्फ पुलिस आती है: गोगामेड़ी की हत्या की ज़िम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर का भाई
राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की ज़िम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा के भाई हनुमान स्वामी ने कहा है कि ऐसे अपराधियों से सभी को दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "रिश्तेदार-पड़ोसियों ने हमारे घर आना बंद कर दिया है और अब सिर्फ पुलिसवाले आते हैं...इनका (अपराधियों) कोई जाति-धर्म नहीं होता।"