घर में घुसकर चेन लूटते वक्त आंध्र की महिला का गला घोंटने की कोशिश करता दिखा शख्स
अनकापल्ली (आंध्र प्रदेश) के एक घर में घुसकर सोने की चेन लूटने की कोशिश करते गोविंद नामक केबल टेक्नीशियन का वीडियो सामने आया है जिसमें वह तौलिए से 67-वर्षीय महिला का गला घोंटने की कोशिश करता दिख रहा है। बकौल पुलिस, आरोपी अक्सर महिला के घर आता-जाता था। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।