घर में रखे अवैध पटाखों में गुरुग्राम में हुआ विस्फोट, घर की छत गिरी; 6 लोग झुलसे
गुरुग्राम (हरियाणा) में घर में रखे अवैध पटाखों में विस्फोट होने से एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए। विस्फोट इतना ज़ोरदार था कि घर की छत व दीवारें गिर गईं और एक किलोमीटर दूर तक लोगों ने धमाके की आवाज़ सुनी। बकौल पुलिस, दिवाली पर बेचने के लिए घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।