घर में सीलन व प्लास्टिक की कुर्सियां देखकर दोस्तों का बर्ताव बदल गया था: विक्रांत मैसी
अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने कॉलेज के दिनों को लेकर बात करते हुए बताया है कि उनका घर देखने के बाद उनके दोस्त अलग तरीके से बर्ताव करने लगे थे। विक्रांत ने कहा, "घर में प्लास्टिक की कुर्सियां व छत पर सीलन देखने और उनके (दोस्तों) हिसाब से किचन साफ नहीं होने के बाद मेरे प्रति उनका बर्ताव बदल गया।"